बिलासपुर में एम्स खोलने की प्रक्रिया शुरू कर भाजपा ने निभाया वादा : भाजयुमो

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभयवीर ¨सह लवली एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बुधवार को जारी संयुक्त प्रेस ब्यान में कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने को शुरू प्रक्रिया से भाजपा ने अपनी वचनबद्धता को निभाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM (IST)
बिलासपुर में एम्स खोलने की प्रक्रिया शुरू कर भाजपा ने निभाया वादा : भाजयुमो
बिलासपुर में एम्स खोलने की प्रक्रिया शुरू कर भाजपा ने निभाया वादा : भाजयुमो

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभयवीर ¨सह लवली एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बुधवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने को शुरू प्रक्रिया से भाजपा ने अपनी वचनबद्धता को निभाया है। एम्स खोलने के बाद लोगों को घरद्वार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने बिलासपुर में एम्स निर्माण शुरू करवाने के लिए भूमिपूजन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सांसद अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया है। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए अनेकों प्रोजेक्ट धरातल पर लाए हैं। पूर्व कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने इन प्रोजेक्टों में कई अड़ंगे लगाए रखे, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास को गति मिली है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रुके हुए विकास प्रोजेक्ट भी अब दोबारा शुरू हो गए हैं। अब विरोधियों के मुंह पर ताले लगे गए हैं, क्योंकि भाजपा सरकार व सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने किए वादों को एक एक करके पूरा किया है। यही नहीं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रुके हुए विकास को भी आगे बढ़ाया है।

chat bot
आपका साथी