नादौन में 20 लोग भाजपा में शामिल

सोमवार को नादौन विश्राम गृह में लगभग 20 लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी एपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हार पहना कर पार्टी में शामिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 06:24 PM (IST)
नादौन में 20 लोग भाजपा में शामिल
नादौन में 20 लोग भाजपा में शामिल

चित्र 28

संवाद सहयोगी, नादौन : यहां विश्राम गृह में लगभग 20 लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हार पहना कर पार्टी में शामिल किया। शामिल हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने भाजपा पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन की है। उपाध्यक्ष ने सभी लोगों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया और विधिवत तरीके से उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। जिसमे अशोक, अली, नीरज कुमार, संतोष, विशाल, रफीक, सचि, शाहिल आदि लोगो ने भाजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष के साथ बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया व महामंत्री पवन शर्मा भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी