कांग्रेस का घोषणा पत्र को झूठ का पुलिदा : प्रवीण

इससे साबित होता है की कांग्रेस की नजर में देश की सरहदों पर दिनरात डटे सैनिकों के प्राणों की कोई कीमत नहीं है।प्रवीन शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठा घोषणा पत्र करार देते हुए कहा की इतिहास इस बात का गवाह है की कांग्रेस ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 05:28 PM (IST)
कांग्रेस का घोषणा पत्र 
को झूठ का पुलिदा : प्रवीण
कांग्रेस का घोषणा पत्र को झूठ का पुलिदा : प्रवीण

संवाद सूत्र, गोंदपुर बनेहड़ा : भाजपा नेता प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुनियाद ही झूठ की नींव पर टिकी हुई है। आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबी के नारे लगा कर सत्ता हथियाती रही है और भ्रष्टाचार करके गरीबों के बजाए अपनी तिजौरियां भरती रही। यही कारण है की आज कांग्रेस जैसी पार्टी को न तो देशभर में गठबंधन के लिए किसी राजनितिक दलों का सहारा मिल रहा है न ही चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी मिल पा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया की देशद्रोही तत्वों का खुलेआम समर्थन करके आज कांग्रेस बेनकाब हो गई है। कांग्रेस देश का बंटाधार करने के कथित प्रयास कर रही है। कांग्रेस देशद्रोही तत्वों के साथ हर जगह खड़ी नजर आ रही है। इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने अतीत में जितने भी घोषणापत्र जारी किए है, ऐसी किसी भी घोषणा को कभी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस आज अपने वर्चस्व की अंतिम लडाई लड़ रही है।

chat bot
आपका साथी