हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने आगे आएं : अनुराग

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्टार्टअपस् और हस्तशिल्प उद्योग बढ़ावा देने के लिए हिमाचल के 4 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को 4 लाख की प्रोत्साहन राशि मिलने से उनका मनोबल बढ़ने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हस्तशिल्प कला का अपना प्राचीन इतिहास रहा है और देश विदेश में हिमाचल के हैंडिक्राफ्ट सामग्री की अच्छी खासी मांग है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:19 AM (IST)
हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने आगे आएं : अनुराग
हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने आगे आएं : अनुराग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने स्टार्टअप और हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल के चार स्वयं सहायता समूहों को चार लाख की प्रोत्साहन राशि मिलने से उनका मनोबल बढ़ने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश में हिमाचल के हैंडीक्राफ्ट (हस्तशिल्प) सामग्री की अच्छी मांग है। कई स्वयं सहायता समूह सामान तैयार कर हिमाचल की कलाकारी को दुनिया के सामने ला रहे हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाली अन्य संस्थाओं से अपील है कि हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं, जिससे महिलाओं व कुशल कारीगरों को रोजगार मिले व हिमाचल की हस्तशिल्प कला का दुनियाभर में प्रचार-प्रसार हो सके।

दो दिन से धर्मशाला में स्टार्टअप और सेल्फ हेल्प ग्रुपों को एक-दूसरे से जोड़ने, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने व छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप जलसा का आयोजन हुआ। सुजानपुर विधानसभा के दो पंजीकृत व दो नए समूहों को समापन समारोह में चार लाख की प्रोत्साहन राशि मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा व उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाने की दिशा में तकनीकी और उन्नत होगी।

सुजानपुर में बांस के उत्पाद का प्रशिक्षण ले रहे दो नए ग्रुपों को इस आयोजन में भागीदारी करते देखना सुखद अनुभव है। प्रदेश के कारीगरों को नई तकनीक, माग और बाजार लिकेज की कमी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रयास संस्था प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट उद्योग के सामने आने वाली इन परेशानियों को दूर करने के लिए कई कार्यक्रमों के जरिए उनका सशक्तीकरण कर रही है।

chat bot
आपका साथी