आप प्रदेश में चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव : पटियाल

लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। लोकसभा की चारों सीटों पर जीतने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष निक्का ¨सह पटियाल ने हमीरपुर के गांधी चौक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 06:00 PM (IST)
आप प्रदेश में चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव : पटियाल
आप प्रदेश में चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव : पटियाल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव लड़ेगी। लोकसभा की चारों सीटों पर जीतने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। यह बात पार्टी के हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष निक्का ¨सह पटियाल ने हमीरपुर के गांधी चौक में कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से जनता तंग है। केंद्र की मोदी सरकार व पूर्व यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला जिससे दोनों राजनीतिक दलों से लोगों का मोह भंग हो चुका है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की मुद्दों को प्राथमिकता प्रदान की है।

अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पांच लाख सदस्य बने हैं और हिमाचल प्रदेश में नई कार्यकारिणी घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। पार्टी बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की रैली बिलासपुर होकर घुमारवीं व हमीरपुर पहुंची है और रविवार को 11 बजे हमीरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक भी बुलाई गई है। इस दौरान अरुण कटोच, सुरेश कुमार, नंद लाल चंदेल, देव राज दुगलेट, निर्मला शर्मा, शेर ¨सह ठाकुर, रमा गुलेरिया, पवन ठाकुर, योग राज महाजन, टेक चंद ठाकुर सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी