खेल दिवस पर पनसाई में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

धनेटा : नेहरू मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनसाई में हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिवस हर्षोल्लाष स

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 09:29 PM (IST)
खेल दिवस पर पनसाई में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

धनेटा : नेहरू मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनसाई में हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिवस हर्षोल्लाष से मनाया गया। स्कूल की मुख्यध्यापिका टीडी अग्निहोत्री ने बच्चों को खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यान चंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में अहम रोल है। इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो, लेमन रेस, मेंढक रेस, थ्री लेग रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। इसमें अक्षित, प्रीटी,अंशुल,पूनम, तनिष,ऋतिक, यशिता,रजत, ख़ुशी, राशिक,निकिता,नितिन व आंचल समेत कई बच्चे शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी