पहाड़ हुए सफेद, मैदान लबालब

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : जिला कांगड़ा मे लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम के तेवर क

By Edited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 12 Dec 2017 08:33 PM (IST)
पहाड़ हुए सफेद, मैदान लबालब
पहाड़ हुए सफेद, मैदान लबालब

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा मे लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी मौसम के तेवर कड़े रहे। पहाड़ों मे जहां बर्फबारी का दौर रहा, वही मैदानी इलाको मे बारिश व कुछ स्थानो मे ओलावृष्टि भी हुई। इस बीच तापमान मे भी काफी गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय धर्मशाला मे शाम सात बजे अधिकतम तापमान नौ डिग्री व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

जिला कांगड़ा के त्रियूंड मे आधा फुट के करीब बर्फबारी हुई है। जबकि दूसरे प्रसिद्ध पर्यटनस्थल बिलिंग मे भी बर्फ के फाहे गिरे है। धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा, ज्वालामुखी, नूरपुर, इंदौरा व बैजनाथ मे दूसरे दिन भी बारिश रही। जबकि कांगड़ा के चैतडू, बगली, गगल व आसपास के क्षेत्रो मे जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे शीतलहर बढ़ गई है।

नड्डी, मैक्लोडगंज, धर्मकोट व भागसूनाग मे बर्फ का इंतजार

जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध पर्यटनस्थल नड्डी, भागसूनाग, धर्मकोट व मैक्लोडगंज मे अभी बर्फ का इंतजार है। इन स्थानो मे पर्यटक आसानी से पहुंच जाते है। ऐसे मे यहां बर्फ से जहां पर्यटको को बर्फ के दीदार होते है। वही, व्यवसायियो को भी लाभ होता है।

chat bot
आपका साथी