अब स्मार्टकार्ड की तरह मिलेगी आरसी

स्मार्टकार्डनुमा आरसी में वाहन एवं चालक से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से पूर्व में हुए चालान का रिकॉर्ड हासिल करने में सफलता मिलेगी।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 05:04 PM (IST)
अब स्मार्टकार्ड की तरह मिलेगी आरसी
अब स्मार्टकार्ड की तरह मिलेगी आरसी

पालमपुर, कुलदीप राणा। देश के महानगरों की तर्ज पर अब पालमपुर में भी वाहनों की आरसी नए रूप में मिलेगी। इसके लिए उपमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। नई आरसी स्मार्ट कार्ड की तरह होगी और इसे वाहन चालकों को संभालना भी आसान होगा। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी पालमपुर ने मशीन के लिए ऑर्डर दे दिए हैं और इसके जल्द पालमपुर पहुंचने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, वाहनों की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस में फर्जीवाड़ा होता है। कई बार शरारती तत्व जाली

आरसी तैयार कर लेते हैं व चेकिंग के दौरान आरसी और डीएल के असली व नकली की पहचान करना मुश्किल होता है। इस कारण देशभर में डीएल और आरसी को कागजी झंझट से मुक्तकर माइक्रो लेवल पर लाया जा रहा है।प्रदेश के सभी जिलों व उपमंडलों में इसकी शुरुआत हो रही है। अभी तक प्रदेश में कागज में आरसी तैयार होती है

और इस कारण आरटीओ और पुलिस अधिकारियों को असली व नकली आरसी की पहचान करना मुश्किल होता है। ऐसे में स्मार्टकार्डनुमा आरसी में वाहन एवं चालक से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से पूर्व में हुए चालान का रिकॉर्ड हासिल करने में सफलता मिलेगी।

यही नहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड के कारण सड़क पर चेकिंग के दौरान संबंधित परिवहन अधिकारी मोबाइल एप की मदद से वाहन की सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह रिकॉर्ड स्मार्टकार्डनुमा आरसी में ऑनलाइन रहेगा। बताया जा रहा है कि इससे वाहन चोरी एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर विराम लगेगा। उधर, उपमंडल रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग अथारिटी के अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने बताया कि पालमपुर में मशीन के ऑर्डर दे दिया है।  शीघ्र स्मार्टकार्ड की तरह आरसी बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक व चालक से संबंधित सभी प्रकार का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी