धर्मशाला के चार रूटों पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिकल वाहन

एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल वाहन पहुंच चुके हैं और इन्हें चलाने के लिए परमिट के लिए भी आवेदन किया जा चुका है।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 27 Feb 2018 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2018 09:47 AM (IST)
धर्मशाला के चार रूटों पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिकल वाहन
धर्मशाला के चार रूटों पर दौड़ेंगे इलेक्ट्रिकल वाहन

धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला में चार रूटों पर जल्द ही इलेक्ट्रिकल वाहन दौड़ेंगे। इन सात सीटर वाहनों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारियों ने रूट भी चिह्नित कर लिए हैं और अब इन्हें चलाने के लिए परमिट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो में इन वाहनों को चलाने के लिए धर्मशाला-मैक्लोडगंज, धर्मशाला-भागसूनाग, धर्मशाला-खनियारा-अघंजर महादेव व टांडा से कांगड़ा रूट को चिह्नित किया गया है।

एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल वाहन पहुंच चुके हैं और इन्हें चलाने के लिए परमिट के लिए भी आवेदन किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही इनके परमिट निगम को मिल जाएंगे। इसके बाद इन बसों को उपरोक्त रूटों पर दौड़ाया जा सकेगा। इन बसों को साफ सुथरा रखने के लिए डिपो में ऑटोमैटिक वाशिंग प्लांट भी स्थापित हो गया है। अब इससे बसों को साफ सुथरा रखने में लगने वाली मेहनत से भी राहत मिलेगी। इस प्लांट के जरिए अब तीन मिनट में एक बस को साफ किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को लुभाया जा सके। 

इलेक्ट्रिकल वाहनों को चलाने के लिए परमिट के लिए आवेदन किया जा चुका है। जल्द ही इनके मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सभी वाहनों को चिह्नित रूटों पर चलाया जाएगा। डिपो में ऑटोमैटिक वाशिंग प्लांट मिलने से अब बसों को साफ सुथरा रखने में भी मदद मिल रही है। पंकज चड्ढा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला।

chat bot
आपका साथी