'आटे दी चिड़ी' को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

चंबा निखिल जमवाल द्वारा निर्देशित लघु फिल्म आटे दी चिड़ी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 08 May 2019 11:11 PM (IST)
'आटे दी चिड़ी' को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
'आटे दी चिड़ी' को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

संवाद सहयोगी, चंबा : निखिल जमवाल द्वारा निर्देशित लघु फिल्म 'आटे दी चिड़ी' को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। दिल्ली में दो मई आयोजित नौवें दादा साहेब फाल्के उत्सव-2019 में उन्हें पुरस्कृत किया गया। निखिल चंबा शहर के हरदासपुरा वार्ड निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गृह जिला चंबा में खुशी का माहौल है और उनके घर शुभकामनाएं देने वालों की कतार लग गई है। निखिल ने बताया कि कठिन परिश्रम कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस लघु फिल्म के निर्माता विनीत दीवान हैं, जबकि अमनदीप सिंह और रासेश सरना संपादक तथा शुभम वर्मा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी की भूमिका निभाई है।

जमवाल ने बताया कि इस पुरस्कार की दौड़ में करीब चार हजार लघु फिल्में शामिल थीं, जिनमें से मात्र 300 लघु फिल्में ही अंतिम राउंड में प्रवेश कर पाई थीं। इन सभी लघु फिल्मों को पछाड़ते हुए आटे दी चिड़ी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। निखिल ने बताया कि मां की ममता को दर्शाने वाली इस लघु फिल्म को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि मल्टी मीडिया विभाग के वरिदर सिंह और अंकित गोयल के दिशा निर्देश में फिल्म बनाई गई है। निखिल के पिता शुभपाल एक बीमा कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। निखिल का बड़े भाई जतिन जमवाल ने भी एक्टिग की दुनिया में खूब नाम कमाया है। बहरहाल, जमवाल परिवार के दोनों सपूतों की कामयाबी की ओर लगातार बढ़ते कदमों से हर कोई गदगद है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी