सरदार परमजीत बने सिंह सभा के अध्यक्ष

डलहौजी में गुरुद्वारा सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी की नई कार्यकारिणी गठन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
सरदार परमजीत बने सिंह सभा के अध्यक्ष
सरदार परमजीत बने सिंह सभा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, डलहौजी : गुरुद्वारा सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी की नई कार्यकारिणी गठन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन में डलहौजी के सिख समुदाय की युवा पीढ़ी ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से सरदार परमजीत सिंह को सभा का अध्यक्ष चुना, जबकि करणवीर सिंह मोंगा, तलविदर सिंह व रमजीत सिंह उपाध्यक्ष चुना गया। डिपल कौर को महासचिव, जोहर सिंह को सह सचिव व राजन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही महेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, अमरीक सिंह, प्रितपाल सिंह, हरकीरत सिंह, तरुण प्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सोहन सिंह, मुनेश सिंह, रणजीत सिंह व हरभजन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने कहा कि सभा के सदस्यों ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उन उम्मीदों पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा प्रमुख गुरुद्वारा है। आसपास के क्षेत्रों में स्थित गुरुद्वारों में विकास के लिए नई कार्यकारिणी प्रयासरत रहेगी, वहीं सामाजिक गतिविधियों में भी सभा की ओर से इजाफा किया जाएगा। सामाजिक गतिविधियों में सभा की अग्रणी भूमिका

सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। स्थानीय नागरिक अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों की सुविधा के लिए सभा द्वारा अस्पताल को हीटर व गीजर आदि दिए गए थे। वहीं, वाल्मीकि सभा को भी सिंह सभा द्वारा हाल ही में वाल्मीकि जयंती पर निकाली जाने वाली झांकी में कलाकारों के वस्त्र व हजारों रुपयों का अन्य साजोसामान उपलब्ध करवाया गया था। निर्धन लोगों की मदद के लिए भी सभा हमेशा प्रयासरत रहती है।

chat bot
आपका साथी