चंबा में बारिश की फुंहारों से गर्मी से मिली राहत

संवाद सहयोगी चंबा उमस भरी गर्मी से परेशान चंबा के लोगों के लिए शनिवार देर रात का मौसम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:16 PM (IST)
चंबा में बारिश की फुंहारों से गर्मी से मिली राहत
चंबा में बारिश की फुंहारों से गर्मी से मिली राहत

संवाद सहयोगी, चंबा : उमस भरी गर्मी से परेशान चंबा के लोगों के लिए शनिवार देर रात का मौसम राहत बनकर आया। कुछ दिन से बढ़ रही उमस एवं गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। साथ ही इस गर्मी से लोग कई तरह की बीमारियों के भी शिकार होने लगे थे, लेकिन शनिवार देर रात मौसम का मिजाज बदला और कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

साथ ही कई दिनों से बारिश के इंतजार में बैठे किसानों व बागवानों को भी राहत मिली है। फसलों के लिए भी संजीवनी मिली है। बारिश न होने से चारों तरफ धुंध से ढके वातावरण की धूरी भी छंटने लगी है। हालांकि किसानों के खेतों के लिए जरूरत के मुताबिक बारिश नहीं हुई है, लेकिन हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी