डलहौजी से चील बंगला के लिए चली बस

डलहौजी से चील बंगला के लिए निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। इसका सोमवार को डलहौजी बस स्टैंड से जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 07:49 PM (IST)
डलहौजी से चील बंगला के लिए चली बस
डलहौजी से चील बंगला के लिए चली बस

संवाद सहयोगी, डलहौजी : डलहौजी से चील बंगला के लिए निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। इसका सोमवार को डलहौजी बस स्टैंड से जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाकर डलहौजी से चील बंगला के लिए रवाना किया।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बस के शुरू होने से पूरे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी लंबित चली आ रही मांग पूरी हो गई है। कहा जहां यह हर्ष का विषय है कि यह बस शुरू हो गई है वहीं एक खेद का विषय भी है कि स्थानीय विधायक के गृहक्षेत्र के बिल्कुल साथ लगती इस सड़क के कार्य को करीब 30 साल से न तो पूरा किया गया और न ही कोई बस सेवा शुरू की गई है। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नेतृत्व वाली सरकार ने आज इतने वर्षों बाद न केवल इस सड़क का कार्य पूरा करवाया बल्कि इस पर बस सेवा शुरू करवाकर पूरे क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा दी है।

महिलाओं को सरकारी बसों में 50 फीसद किराये में छूट प्रदेश सरकार का सर्वोत्कृष्ट कार्यक्रम है, जिसका लाभ भी इस सड़क पर आवागमन करने वाली महिलाओं को मिल पाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम जिला चंबा के आरएम साहिल कपूर ने बताया कि इससे पहले इस रूट पर कोई बस सेवा नहीं चल रही थी। लेकिन अब सोमवार से यह बस इस रूट पर शुरू की गई है, जोकि शाम को 5.30 बजे डलहौजी से चलकर 6.45 बजे चील बंगला पहुंचेगी। वहां से सुबह साढ़े आठ बजे चलकर 9.45 बजे डलहौजी पहुंचेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष संजीव पठानिया, नगर परिषद पार्षद रेणु बाला, मनोनीत पार्षद अमन महेंद्रू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अमर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन साहिल कपूर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी