सुरेश कुमार ने संभाला तहसीलदार को कार्यभार

तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर नए तहसीलदार सुरेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:10 PM (IST)
सुरेश कुमार ने संभाला तहसीलदार को कार्यभार
सुरेश कुमार ने संभाला तहसीलदार को कार्यभार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर नए तहसीलदार सुरेश कुमार ने पदभार संभाल लिया है। हमीरपुर जिला के कांगू कस्बे के रहने वाले तहसीलदार सुरेश कुमार इससे पहले जिला कांगड़ा के फतेहपुर में सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को उन्होंने सुजानपुर में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया फतेहपुर में सेवाएं देने से पहले डाडासीबा में तैनात थे। उन्होंने बताया लोगों के कार्य जल्दी हों, भूमि इंतकाल समय पर हो व राजस्व संबंधी तमाम कार्य जल्द निपटाए जाएं, निशानदेही एवं अन्य कार्य के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, ऐसी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले पटवार वृत्त में रिक्त पदों को भरने पर भी गौर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी