मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजनीति संस्कृति को बदला : राजिंद्र

खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने घुमारवीं में लोगों की समस्या सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 05:14 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजनीति संस्कृति को बदला : राजिंद्र
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजनीति संस्कृति को बदला : राजिंद्र

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने घुमारवीं में लोगों की समस्या सुनी। पट्टा पंचायत के लोगों ने पंचायत में बनी सड़क की खराब हालत के बारे में मंत्री को बताया। सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की गुहार लगाई। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता को सड़क को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में विकास कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर ही मिल सकें। विकास कार्यो में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कहा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजनीतिक संस्कृति को बदला है। पहले लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकार के पास जाना पड़ता था लेकिन अब सरकार जनता के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याओं को हल कर रही है।

राजिंद्र गर्ग ने कहा विपक्ष कृषि सुधार विधेयक का विरोध कर रहा है जबकि यह विधेयक किसानों की आय को दोगुनी करने वाला है। त्यूण खास में दौरे के दौरान वहां के निवासियों ने द्वारा त्यूण खास को पंचायत बनाने के लिए मुख्यमंत्री तथा पंचायती राज मंत्री को धन्यवाद दिया। गर्ग ने कहा त्यूण खास में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कौल डैम पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति करने के प्रयास किए जाएंगे। त्यूण खास क्षेत्र के लोगों की बस की मांग पर उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को हरलोग से त्यूण खास तक बस सेवा शुरू करने को कहा।

chat bot
आपका साथी