केंद्रीय विद्यालय जाखू में जादूगर गोगा ने दिखाया जादू

आरईसी इंटेग्रीटी क्लब की ओर से केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में जादू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 03:58 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 03:58 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय जाखू में 
जादूगर गोगा ने दिखाया जादू
केंद्रीय विद्यालय जाखू में जादूगर गोगा ने दिखाया जादू

जागरण संवाददाता, शिमला : आरईसी इंटेग्रीटी क्लब की ओर से केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में जादू शो का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध जादूगर केएस गोगा ने जादू दिखाकर बच्चों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुरीतियों के खिलाफ जागृति पैदा करना था। गोगा ने जादू के कई करतब दिखाकर नैतिक मूल्यों को समाज में विकसित करने का भरपूर प्रयास किया। खेल ही खेल में उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों के विकास पर बल दिया। सभी उनके करतबों से मंत्रमुग्ध हो गए। प्राचार्य मोहित गुप्ता और इंटेग्रीटी क्लब के सदस्यों अपर्णा, रंजना शर्मा और इशरत परवीन ने आरईसी के मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक साहू और उनके पूरे ग्रुप का अभिनंदन किया।

chat bot
आपका साथी