कर्म सिंह ठाकुर ने संभाला तलाई थाना प्रभारी का कार्यभार

इंस्पेक्टर कर्म सिंह ठाकुर ने तलाई थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 05:10 PM (IST)
कर्म सिंह ठाकुर ने संभाला तलाई थाना प्रभारी का कार्यभार
कर्म सिंह ठाकुर ने संभाला तलाई थाना प्रभारी का कार्यभार

संवाद सहयोगी, शाहतलाई : इंस्पेक्टर कर्म सिंह ठाकुर ने तलाई थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह बिलासपुर थाना में सेवाएं दे रहे थे। वह कुछ साल पहले भी थाना प्रभारी तलाई के पद पर कार्य कर चुके हैं।

कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सरकार के दिशानिर्देशों का सबको पालन करना होगा। लोग शारीरिक दूरी का नियम अपनाने के अलावा हाथों को सैनिटाइज करते रहें। लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। इसके अलावा युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होने कहा कि पुलिस रात-दिन लोगों की सेवा के लिए हाजिर है। जिस तरह उन्हें पहले लोगों का सहयोग मिला, उसी तरह अब भी वैसे ही सहयोगी की उम्मीद है। दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना जरूरी

कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। दोपहिया वाहन चलाते समय दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी