झंडूता भाजयुमो ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आंतकी हमले को लेकर बिलासपुर जिला में पाकिस्तान के खिलाफ पैदा हुआ अक्रोश ठंडा नहीं हो रहा है। लोगों के दिल में बदला का जुनुन ज्यों का त्यों बना हुआ है। उपमंडल झंडूता के भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 05:06 PM (IST)
झंडूता भाजयुमो ने फूंका  पाकिस्तान का पुतला
झंडूता भाजयुमो ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

संवाद सहयोगी, झंडूता : बिलासपुर जिला में आतंकी हमले के खिलाफ लोगों का गुस्सा ठंड नहीं हुआ है। उपमंडल झंडूता के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज चंदेल की अध्यक्षता में झंडूता बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजयुमो का कहना है कि आतंकी हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा। हमें अपनी फौज पर पूरा भरोसा है कि वो जल्द ही पाकिस्तान से बदला लेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष गौतम, मंडल महामंत्री अभिषेक चंदेल, अमन भड़ोल, नीरज कतना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन पराशर, सचिव मनोज कुमार, साहिल तथा सौरभ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी