विधायक राजेंद्र गर्ग ने महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे

घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि महिलाओं को अब चूल्हे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 06:01 PM (IST)
विधायक राजेंद्र गर्ग ने महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे
विधायक राजेंद्र गर्ग ने महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि महिलाओं को अब चूल्हे के धुएं से रोग ग्रस्त नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कुनेक्शन उपलब्ध करवा रही है। घुमारवीं में अब तक इन योजनाओं का लाभ 526 लोगों को मिल चुका है। वह सोमवार को घुमारवीं पंचायत में गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए, जिनमें दमोदरी देवी, रीता देवी, मोना कुमारी, निशा देवी, रतनी देवी, सुशीला देवी, सलोचना देवी, कमला देवी, विमला देवी, बनीता देवी, प्रमीला कुमारी, कर्मी देवी, निर्मला देवी, कला देवी, रूपा देवी, अनीता कुमारी, चंदू देवी, निर्मला देवी, ऊषा देवी, नीलम कुमारी, संध्या देवी, रेखा देवी व कांता देवी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने शक्ति बटन एप तथा महिलाओं के प्रति ¨हसक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुडिया हेल्प लाइन 1515 आरंभ की है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर, जिला पार्षद पुरुषोतम शर्मा, घुमारवीं पंचायत उपप्रधान किशोरी लाल, लुहारवीं पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र चंदेल, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, अनीता शर्मा, प्यार चंद, व कृष्ण चंद सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी