झील किनारे मिला मछुआरे का शव

पुलिस थाना तलाई के तहत गोबिदसागर झील में डूब मछुआरे का शव लगभग 11 दिनों के बाद गोबिदसागर झील के किनारे तैरता हुआ मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:11 PM (IST)
झील किनारे मिला मछुआरे का शव
झील किनारे मिला मछुआरे का शव

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पुलिस थाना तलाई के तहत गोबिदसागर झील में डूबे मछुआरे का शव 11 दिन के बाद बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शनिवार रात झील के किनारे पानी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उन्होंने अंदेशा जताया कि यह शव मछुआरे राजकुमार का हो सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि 35 वर्षीय राजकुमार निवासी गांव गाह घोड़ी 13 मई को एक अन्य व्यक्ति मान सिंह के साथ किश्ती में मछलियां पकड़ने के लिए जाल लगाने गया था। वह जाल लगाकर वापस आ रहा था तो मछली पकड़ने के लिए लगाई गई सोसाइटी की बोट में बैठ गया और मान सिंह को किश्ती को किनारे बांधने के लिए कहा। जैसे ही चालक ने बोट चालू की तो धक्का लगने से राजकुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह झील में डूब गया। हालांकि उसे बचाने के लिए बोट चालक और मान सिंह ने काफी कोशिश की, लेकिन उसे नहीं ढूंढा जा सका।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जवानों ने पांच किश्तियों की मदद से राजकुमार को ढूंढने की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस ने सुंदरनगर से गोताखोर भी बुलवाए लेकिन वह भी राजकुमार को नहीं ढूंढ पाए। 11 दिन बाद शनिवार शाम करीब सात बजे लोगों ने झील किनारे पानी में उसका देखा। बताया जा रहा है कि शनिवार को तूफान चलने से शव पानी से बाहर आया होगा।

chat bot
आपका साथी