तय सीमा में हों विकास कार्य : धर्माणी

संवाद सूत्र, घुमारवीं : मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को घुमारवीं स्थित लोक निर्माण वि

By Edited By: Publish:Fri, 01 Jul 2016 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2016 06:32 PM (IST)
तय सीमा में हों विकास कार्य : धर्माणी

संवाद सूत्र, घुमारवीं : मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को घुमारवीं स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में घुमारवीं विकास खंड अधिकारी तथा उनके स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से विकास खंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विकास खंड अधिकारी तथा उनके कनिष्ठ अभियंता को विकास खंड के तहत चल रहे विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को समय पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में बीडीओ घुमारवीं नवजोत शर्मा ने विकास खंड के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर जेई अनिल कश्यप, राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी