कल्पना मिस, नवी को मिस्टर व्यास का खिताब

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर में आयोजित व्यास उत्सव-2015 का विधिवत समापन हो गया है। व्यास उत

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 07:29 PM (IST)
कल्पना मिस, नवी को मिस्टर व्यास का खिताब

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : बिलासपुर में आयोजित व्यास उत्सव-2015 का विधिवत समापन हो गया है। व्यास उत्सव के दौरान मिस व्यास व मिस्टर व्यास की प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कल्पना को मिस व्यास व नवी को मिस्टर व्यास के खिताब से नवाजा गया। विधायक बंबर ठाकुर ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

व्यास उत्सव की अंतिम संध्या वायस आफ ¨वटर कार्निवाल ममता भारद्वाज के नाम रही। उन्होंने मंच से ऐसा धमाल मचाया कि पंडाल में मौजूद दर्शक नाच उठे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। व्यास उत्सव की अंतिम संध्या में सदर विधानसभा हलके के विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर संध्या की शुरुआत की। व्यास नगर समिति कि प्रधान कमलेंद्र कश्यप ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा उजागर करने का अवसर मिलता है। व्यास उत्सव के मंच से कई युवा प्रतिभागी बिलासपुर से बाहर निकल कर अन्य मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। विधायक ने इस अवसर पर विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। व्यास उत्सव में मिस व्यास व मिस्टर व्यास प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के नवी मिस्टर व्यास व रनरअप रिषु शर्मा रहे। मिस व्यास कल्पना ठाकुर व रनरअप सोनी ठाकुर रहीं। मुख्यतिथि ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति उपप्रधान अविनाश कपूर, सचिव लोकेश कौशल, चमन गुप्ता, तेजस्वी शर्मा, प्रवीण शर्मा, नवीन वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, कर्ण चंदेल, अभिषेक सोनी, अभिषेक डोगरा, अनुजा शर्मा, दिक्षा चंदेल, अंकिता शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

बॉक्स:

रक्तदाताओं को मिला सम्मान

व्यास उत्सव की अंतिम संध्या में व्यास रक्तदाता समिति ने रक्तदान करने वाले युवाओं का सम्मानित किया। व्यास रक्तदाता समिति के प्रधान कर्ण चंदेल ने बताया कि पिछले दो साल में समिति के माध्यम से जिन युवाओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर लोगों की जान बचाई है, संस्था उन्हें व्यास उत्सव में सम्मान दे रही है। उन्होंने बताया कि सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने व्यास उत्सव में रक्तदाता अतुल खजूरिया, अनुज खजूरिया, विकास टेसू, सुख¨वद्र, तेजस्वी शर्मा, विजय चंदेल, आशु सोनी, विजय चंदेल, किरन भारद्वाज, राजेश बबलू, प्रवेश शर्मा, निशांत भारद्वाज, सुभाष व राज वर्मा को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी