सीएए की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएंगे : विजय

आरएसएस के प्रांत प्रचारक विजय ने कहा कि कुछ लोग देश में अराजकता फैला रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 10:15 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 10:15 AM (IST)
सीएए की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएंगे : विजय
सीएए की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएंगे : विजय

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आरएसएस के प्रांत प्रचारक विजय ने कहा कि कुछ लोग देश में अराजकता फैला रहे हैं। हमें उनके खिलाफ कार्य करना है। हम शाहीन बाग में एकत्र होने वालों के खिलाफ हैं, लेकिन हम हिदू है। इसलिए सभ्यता व अनुशासन से विरोध करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून की अच्छाई के बारे में हर घर तक जाएंगे। देश के किसी भी व्यक्ति को देशद्रोहियों के बहकावे में नहीं आने देंगे।

वह नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में पुरानी अनाज मंडी में हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा कि हम हिदू है। हमारा कर्तव्य है कि देशद्रोहियों के खिलाफ कार्य करें। नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है, लेकिन देश की अखंडता को तोड़ने वाले इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए ही कार्य करना है। लोगों को बिल के फायदे बताएंगे। घर व आसपास भी इस बिल की अच्छाई को लेकर चर्चा करेंगे। यह देखना भी हमारा कर्तव्य है कि कोई बिल के बारे में दुष्प्रचार कर लोगों को बहका तो नहीं रहा। यदि सभी मिलकर कोशिश करेंगे, तो लोगों में इसका सकारात्मक संदेश जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान साध्वी मुक्ता ने कहा कि हम बातों को समझने व समझाने के लिए आए हैं। मंच से अधिवक्ताओं ने भी इस बारे में बताया और नागरिकता संशोधन कानून को समझाया। यह कानून सराहनीय है। जब भी देश में कोई अच्छा कार्य होता है, तो कुछ लोग उसका विरोध भी करते हैं। देश की अखंडता के लिए अच्छे कार्यों पर सकारात्मक होना चाहिए। जब विरोध होता है, तो भारत माता का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ना है। कार्यक्रम के बाद शहर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में यात्रा भी निकाली गई। इसके जरिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर मुकेश, एडवोकेट राव रियाज अहमद, नगर कार्यवाह राजन, उदयवीर शास्त्री, जयप्रकाश, सोमप्रकाश भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी