नागरिक संसोधन बिल से कोई भी नागरिक नहीं होगा प्रभावित : अरोड़ा

एनआरसी और सीएए पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विधानसभा के तीनों मंडलों की बैठक ली। विधायक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश का कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म का हो प्रभावित नहीं होगा। पूरे देश से नागरिकता संशोधन अधिनियम को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 07:00 AM (IST)
नागरिक संसोधन बिल से कोई भी नागरिक नहीं होगा प्रभावित : अरोड़ा
नागरिक संसोधन बिल से कोई भी नागरिक नहीं होगा प्रभावित : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एनआरसी और सीएए पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विधानसभा के तीनों मंडलों की बैठक ली। विधायक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश का कोई भी नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म का हो प्रभावित नहीं होगा। पूरे देश से नागरिकता संशोधन अधिनियम को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह जनता के बीच जाएं और अपील करें कि केवल अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे राजनीतिक दलों के बहकावे में ना आएं। कोई भी शरणार्थी मुसीबत के कारण जब सीमा पार करके भारत आता है तो सबसे पहले सरकारी दफ्तर में जाकर खुद कहता है कि मैं पाकिस्तान से अपनी जिदगी बचाने के लिए आया हूं। वो कभी अपनी पहचान नहीं छुपाता, लेकिन घुसपैठिया कभी अपनी पहचान जाहिर नहीं होने देता है।

विधायक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश व जिला में डोर-टू-डोर 5 से 15 जनवरी तक लोगों से जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने एनपीआर, एनआरसी एवं सीएए कानून के बारे में कहा कि एनपीआर पहले से चलती आ रही प्रणाली है, जिसमें हर 10 साल के बाद जनगणना की जाती है। एनआरसी अभी भारत सरकार ने लागू नहीं किया है और जो सीएए कानून पारित हो चुका है वह सिर्फ नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का कानून नहीं है।

chat bot
आपका साथी