जो मेरे अधिकार की बात करते हैं, वे पहले पार्टी का संविधान पढ़ें : अजय चौटाला

- सोनीपत से कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए इनेलो के प्रधान महासचिव, कहा, बेटों के निष्कासन पर निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में - मां को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करें या किसी और को, यह अधिकार केवल पार्टी सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला के पास - पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और राई से दो बार विधायक रहे स्व. सूरजमल आंतिल के पुत्र बिजेंद्र आंतिल के घर किया नाश्ता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:39 PM (IST)
जो मेरे अधिकार की बात करते हैं, वे पहले पार्टी का संविधान पढ़ें : अजय चौटाला
जो मेरे अधिकार की बात करते हैं, वे पहले पार्टी का संविधान पढ़ें : अजय चौटाला

जागरण संवाददाता, सोनीपत

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव डॉ. अजय ¨सह चौटाला ने कहा कि उनके खिलाफ बयान देने का किसी को अधिकार नहीं है। प्रवक्ता या किसी अन्य को तो उनके निर्णय पर बोलने का हक ही नहीं है। वे पार्टी के महासचिव हैं और कार्यकारिणी की बैठक बुला सकते हैं। जो कोई भी अधिकार की बात करते हैं वे पहले पार्टी का संविधान पढ़ लें। डॉ. चौटाला मंगलवार को राई से पूर्व विधायक रहे स्व. सूरजमल आंतिल के बेटे बिजेंद्र आंतिल के यहां लोगों से रूबरू होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि इनेलो के संविधान में लिखा है कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव बुला सकते हैं और वे महासचिव हैं। उन्हें बैठक बुलाने का पूरा अधिकार है। दुष्यंत और दिग्विजय को बाहर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बात पर फैसला 17 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक में सभी लोग मिलकर लेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 17 नवंबर को पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को उनकी औकात भी बताई जाएगी।

मुख्यमंत्री पद की घोषणा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय चौ. ओमप्रकाश चौटाला ही करेंगे। अपनी मां को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि वे एक कुशल गृहिणी हैं। वैसे भी यह निर्णय बड़े चौटाला साहब का है।

पत्रकारों से बातचीत के बाद कार्यकर्ताओं से बीच पहुंचे डॉ. चौटाला ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह पार्टी न तो मेरी है और न ही किसी और की। यह पार्टी आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ताओं के हित को दरकिनार करने, अनाप-शनाप और पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को कार्यकारिणी की बैठक के बाद सबक सिखाया जाएगा।

इससे पहले बिजेंद्र आंतिल के पार्टी में सक्रियता पर उन्होंने कहा कि यह उनका पुराना परिवार है। वह अपने परिवार को जोड़ने के लिए आए हैं। उन्होंनें कहा कि कुछ लोगों ने केवल तोड़ने का काम किया है, लेकिन वे मानते हैं कि सबको जोड़कर ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसके बाद डॉ. चौटाला दिल्ली रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में भी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के अलावा राई क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर इनेलो के जिला अध्यक्ष पदम ¨सह दहिया, डॉ. केसी बांगड, रणबीर दहिया, रामकिशन तुसीर, पालेराम आंतिल, मंजीत खासा, सुखेंद्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी