जिले में दूसरे दिन भी सुबह छाया रहा कोहरा

जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार में काफी कमी आई। अल सुबह हुए कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे बादलों के बीच धूप निकली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 07:09 PM (IST)
जिले में दूसरे दिन भी सुबह छाया रहा कोहरा
जिले में दूसरे दिन भी सुबह छाया रहा कोहरा

जागरण संवाददाता, सोनीपत : जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक सड़कों पर वाहन रेगते नजर आए। सुबह करीब 10 बजे बादलों के बीच धूप निकली। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने भी आगामी दो-तीन दिनों तक कोहरे के अलावा बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसलों के लिए काफी लाभदायक है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद जिले में ठंड का प्रकोप पिछले कई दिनों से जारी रहा। पहले जहां सर्द हवाओं के साथ हल्की-हल्की बूंदाबदी ने ठिठुरन बढ़ाई, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। अब पिछले दो दिन से सुबह-शाम कोहरा शुरू हो गया है। जिले में मंगलवार अल सुबह ही घना कोहरा छा गया था। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद करीब 10 बजे धूप ने वाहन चालकों को राहत दी। हालांकि आसमान में बादल भी छाए, लेकिन तेज धूप दिन गर्म रहा। मंगलवार को तापमान भी अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी हवाएं चली। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी