Sonipat: दूध लेने निकला था श्रमिक, अज्ञात ने पीछे से तेल छिड़क कर लगाई आग; झुलसी हुई हालत में पहुंचा अस्पताल

गोहाना में बलिदानी भगत सिंह पार्क के निकट एक व्यक्ति पर पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने तेज छिड़क कर आग लगा दी। वह शनिवार सुबह घर से दूध लेने के लिए निकला था। व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 04 Feb 2023 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2023 06:26 PM (IST)
Sonipat: दूध लेने निकला था श्रमिक, अज्ञात ने पीछे से तेल छिड़क कर लगाई आग; झुलसी हुई हालत में पहुंचा अस्पताल
गोहाना में एक व्यक्ति पर पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने तेज छिड़क कर आग लगा दी

सोनीपत, जागरण संवाददाता। गोहाना में बलिदानी भगत सिंह पार्क के निकट एक व्यक्ति पर पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने तेज छिड़क कर आग लगा दी। वह शनिवार सुबह घर से दूध लेने के लिए निकला था। व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

शहर थाना गोहाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शहर में समता चौक के निकट रहने वाले गुलशन उर्फ गुल्ला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार सुबह वह लगभग पौने छह बजे घर से विष्णु नगर में दूध लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह घर के कुछ दूर बलिदानी पार्क के निकट पहुंचा तो पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उस पर तेल छिड़का और आग लगाकर भाग गया।

श्रमिक का झुलसा हाथ

इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गुलशन की कमर और हाथ झुलसे। शोर मचाने पर उसकी पत्नी अनिता और बेटा अंकुश मौके पर आए। वे उसे नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर गए। चिकित्सक ने उसे भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जांच अधिकारी ने क्या कहा?

जांच अधिकारी सतनारायण ने कहा कि गुलशन की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। गुलशन पर तेल छिड़ककर आग किस रंजिश में लगाई इसका पता लगाया जाएगा। फिलहाल उसने किसी से रंजिश नहीं बताई है।

यह भी पढ़ें- Jhansi News: झांसी में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा संव‍िदा कर्मी अचानक सप्लाई चालू होने से धूं-धूं कर जला, मौत

यह  भी पढ़ें- Jhansi News: झांसी में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा संव‍िदा कर्मी अचानक सप्लाई चालू होने से धूं-धूं कर जला, मौत

chat bot
आपका साथी