हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने दलबीर

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का चौथा त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 06:47 PM (IST)
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने दलबीर
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने दलबीर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का चौथा त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को रोहतक में संपन्न हुआ। नया बस स्टैंड के निकट एक निजी गार्डन में दो दिन चले इस सम्मेलन में संघ की राज्य कमेटी का गठन किया गया। जिसका चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें दलबीर किरमार को राज्य प्रधान चुना गया।

इसके अलावा कुलदीप को वरिष्ठ उप प्रधान, आजाद गिल को राज्य महासचिव, सुभाष बिश्नोई को राज्य कोषाध्यक्ष, कृष्ण सुहाग को मुख्य संगठन सचिव, शमशेर ¨सह को कानूनी सलाहकार, ओम प्रकाश यादव को चेयरमैन, जगदीप लाठर को उप महासचिव, राजबीर को उप प्रधान व चमन लाल सिरसा को मुख्य सलाहकार चुने जाने के साथ ही 21 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन में आए प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

नव निर्वाचित प्रधान दलबीर ने कहा है कि रोडवेज कर्मचारियों ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है। उसे अपने सभी साथियों के सहयोग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। सभी साथी एकजुटता का परिचय देते हुए रोडवेज कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे।

सम्मेलन में कृष्ण हुड्डा, डिपो प्रधान धर्म ¨सह, उप प्रधान राजबीर सिरसा, चेयरमैन रमेश खिड़वाली, प्रवीन भालौठ, सुनील भालौठ व संदीप गुज्जर सहित संघ के तमाम जिलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी