Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में महिलाएं संभालेंगी 99 मतदान केंद्रों की कमान, 96 पर युवा कर्मचारियों को जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024 हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव आयोग ने मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। वहीं 96 मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है जबकि 71 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Published: Thu, 23 May 2024 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 12:22 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में महिलाएं संभालेंगी 99 मतदान केंद्रों की कमान

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा 96 मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 71 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।

26 हजार 40 वीवीपैट मशीनों का होगा उपयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव तथा करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 45 हजार 576 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग किया जाएगा।

इसके साथ ही 24 हजार 39 कंट्रोल यूनिट तथा 26 हजार 40 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 20 हजार 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi in Sonipat: किसानों की कर्ज माफी, अग्निवीर योजना और महिलाओं के लिए राहुल गांधी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

44 स्थानों पर कुल 91 मतगणना

इनमें 19 हजार 812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5470 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

प्रदेश में कुल 44 स्थानों पर 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में कुल दो करोड़ 76 हजार 768 पंजीकृत मतदाता हैं। प्रदेश में कुल दो लाख 63 हजार 887 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

25 मई को होगा मतदान

प्रदेश की कुल 10 लोकसभा संसदीय सीट एवं करनाल विधानसभा सीट पर चुनाव 25 मई को होना है। चुनाव को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। वहीं सिरसा में अरुण गोविल रोड शो करेंगे सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil in Sirsa) आज कालांवाली में रोड शो करेंगे। प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के पक्ष में प्रचार किया।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सिरसा में सैलजा के लिए रोड शो करेंगी प्रियंका, अशोक तंवर के लिए आगे आए BJP के 'राम' अरुण गोविल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.