'संजीव हरियाणा में टांग न अड़ाएं जो चल रहा है चलने दें'

जागरण संवाददाता, रोहतक : जाट आरक्षण को लेकर भाजपा में रार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक कार्यक्र

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 07:28 PM (IST)
'संजीव हरियाणा में टांग न अड़ाएं जो चल रहा है चलने दें'

जागरण संवाददाता, रोहतक : जाट आरक्षण को लेकर भाजपा में रार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बाल्याण ने जाट आरक्षण को लेकर कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर हमला किया था। इस हमले का जवाब देने के लिए बुधवार को पूर्व विधायक व भाजपा नेता रोशन लाल आर्य पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर संजीव बाल्याण पर हमला किया। उन्होंने कहा कि संजीव को हरियाणा में दखल नहीं देना चाहिए, यहां पर जो चल रहा है उसे चलने दें। यहीं नहीं उन्होंने यहां तक बोल दिया कि संजीव बालियान पार्टी का माहौल खराब कर रहे हैं और गुटबाजी पैदा कर रहे हैं।

मंगलवार को रोहतक के सांपला में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्याण ने राजकुमार सैनी को टारगेट करते हुए कहा था कि भाजपा जाट आरक्षण को लेकर कटिबद्ध है। जाट आरक्षण से जिसे तकलीफ हो वह पार्टी छोड़कर जा सकता है। इसी बयान का जवाब देने के लिए बुधवार को रोहतक में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रोशन लाल आर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संजीव हरियाणा के मुद्दों पर टांग न अड़ाए जो यहां पर चल रहा है उसे चलने दें। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री को हरियाणा के जाटों से इतना प्यार है तो वह जाटों के नाम पर एक दो हजार करोड़ का पैकेज केंद्र से दिलवा दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जाट हो या फिर कोई अन्य बिरादरी वह सब हमारे भाई हैं और भाई आपस में लड़ते ही रहते हैं। इसलिए संजीव बालियान को हरियाणा के मसलों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। गर्म हवा वाले बयान पर पूर्व विधायक ने कहा कि संजीव बालियान जनता का बेवकूफ बना रहे हैं। संजीव ने कहा था कि राजकुमार सैनी को जहां जाना है वह वहां जा सकते हैं।

रोशन लाल जाटों पर पहले भी कर चुके हैं कटाक्ष

कई माह पूर्व राजकुमार सैनी के साथ आए पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य ने कहा था कि जाटों के साथ जिस समय बात करनी हो तो हाथ में झड़ी यानि डंडा होना चाहिए। जब इस बयान पर बुधवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कहावत कही थी, यदि जाटों को बुरा लगा हो तो अच्छा है। उन्हें बुरा लगना ही चाहिए।

संजीव के हाथ में नहीं है आरक्षण देना

पूर्व विधायक और भाजपा नेता रोशन लाल आर्य ने कहा कि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान सिर्फ यूपी के नेता हैं। जाटों को आरक्षण देना उनके हाथ में नहीं है।

chat bot
आपका साथी