डॉ. उमा शंकर को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : वरिष्ठ शिक्षाविद एवं ¨सघानिया विश्वविद्यालय के प्रो. कुलपति डॉ. उमाशंकर या

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 01:58 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 01:58 AM (IST)
डॉ. उमा शंकर को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : वरिष्ठ शिक्षाविद एवं ¨सघानिया विश्वविद्यालय के प्रो. कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव को शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली के हैबीटेट सेंटर में रविवार शाम को आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। शिक्षा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में व्यक्तिगत उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति समर्पित श्रेष्ठ सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था सिटीजंस इंटीग्रेशन पीस सोसायटी द्वारा आयोजित समारोह में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक पूरा सम्मान देना उन्हें और उत्तम कार्यो के लिए प्रेरित करना है। समारोह में पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ. जीवीजी कृष्णामूर्ति, छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखरदत्त, तमिलनाडू के पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण ¨सह ने देशभर से आए करीब सौ लोगों को सम्मानित किया। रेवाड़ी निवासी डॉ. उमाशंकर यादव ने करीब 40 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए उपलब्धियां हासिल की हैं। इस उपलब्धि पर उनके शुभ¨चतकों ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी