डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने जिला गुड़गांव के हेलीमंडी निवासी एक युवक प

By Edited By: Publish:Thu, 28 May 2015 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 06:48 PM (IST)
डेढ़ साल से दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने जिला गुड़गांव के हेलीमंडी निवासी एक युवक पर धमकी देकर डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आरोपी युवक फरार है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा है तथा वह किराए पर कमरा लेकर रह रही है। जिला गुड़गांव के हेलीमंडी निवासी उमेश उसकी बुआ के लड़के साथ आता था। एक दिन वह कमरे पर अकेली थी। उमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उमेश ने धमकी दी कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। यदि शिकायत की तो वह वीडियो को सबको दिखा देगा। महिला ने आरोप लगाया है कि उमेश धमकी देकर उसके साथ डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। गत 25 मई को भी वह उसके कमरे पर आया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके माता-पिता के आने के बाद उसने आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद उमेश के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी फरार है।

chat bot
आपका साथी