ब्‍यूटी पार्लर गई दुल्‍हन, वहीं से हो गई फरार, बरात में छा गई खामोशी

मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन भागी। बिना दुल्हन के वापस लौटी बरात। अंबाला से आया था दुल्‍हन परिवार। करनाल से आई थी बरात। कुरुक्षेत्र में थी शादी। परिजन नहीं दे पा रहे जवाब।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 09:40 AM (IST)
ब्‍यूटी पार्लर गई दुल्‍हन, वहीं से हो गई फरार, बरात में छा गई खामोशी
ब्‍यूटी पार्लर गई दुल्‍हन, वहीं से हो गई फरार, बरात में छा गई खामोशी

पानीपत, जेएनएन। मैरिज पैलेस में शादी समारोह से मंडप पर पहुंचने से पहले ही दुल्हन चंपत हो गई। दुल्हन के अचानक चंपत होने से परिजन सकते में हैं। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

बताया जा रहा है कि अंबाला के एक गांव से शादी के लिए परिवार के लोग कुरुक्षेत्र शहर के एक निजी पैलेस में पहुंचे थे। अंबाला से आए परिवार की ओर से लड़की की शादी के लिए कई दिन पहले पैलेस बुक कराया गया था। रविवार को करनाल के एक गांव से दूल्हा बरात लेकर पैलेस में पहुंचा था। दोनों पक्षों की ओर से शादी समारोह में जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच पता चला कि दुल्हन पैलेस में नहीं है। दोनों पक्षों के लोग सकते में पड़ गए कि दुल्हन ऐन मौके पर कहां चली गई।

वापस लौट गया दूल्‍हा
बताया जा रहा है कि दुल्हन अपनी बहन के साथ मेकअप कराने के लिए समीप के एक ब्यूटी पार्लर पर गई थी। जब काफी देर तक दुल्हन वापस मंडप में नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर से मेकअप कराने के दौरान कहीं चली गई। दुल्हन के लापता होने के बाद से परिजनों के होश उड़े हुए हैं। काफी देर तक दुल्हन के लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब दुल्हन वापिस नहीं लौटी तो दूल्हे पक्ष के लोग वापिस लौट गए। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी