कैथल में अमेरिका भिजवाने के नाम पर पटियाला के युवक से ठगे 22.50 लाख रुपये

कैथल में पैसे हड़पकर गलत तरीके युवक को अमेरिका भेज दिया। वहां जाते ही वह पकड़ा गया और जेल काटी। दो आरोपितों के खिलाफ सीवन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 08:03 PM (IST)
कैथल में अमेरिका भिजवाने के नाम पर पटियाला के युवक से ठगे 22.50 लाख रुपये
कैथल में अमेरिका भिजवाने के नाम पर पटियाला के युवक से ठगे 22.50 लाख रुपये

कैथल, जेएनएन। पटियाला के एक युवक से अमेरिका भिजवाने के नाम पर 22 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी करने वाले आरोपितों के खिलाफ सीवन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के गांव अकालगढ़ निवासी रबैल सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। एक लड़का और एक लड़की उसके पास है। लड़का तरसेम सिंह विदेश जाना चाहता था। वह अपनी ससुराल कैथल जिले के गांव रामनगर भूना आया हुआ था। यहां अपने साले सुरेंद्र उर्फ जहाज से सलाह की तो उसने बताया कि डेरा भाग सिंह निवासी गुरदीप सिंह लड़कों को विदेश भिजवाने का काम करता है, उससे संपर्क करेंगे।

लड़की विवाहित है। लड़के के ससुर मंजीत ने उसे कहा कि तरसेम को विदेश भेज देंगे, काफी पैसा लड़के वहां जाकर कमा रहे हैं। डेढ़ साल पहले वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ गुरदीप सिंह से मिले। वहां बलजीत सिंह कंबोज भी बैठा हुआ था। दोनों से अपने लड़के को विदेश भिजवाने की बात कही तो आरोपितों ने 25 लाख रुपये मांगे, बाद में साढ़े 22 लाख रुपये नकद देने पर बातचीत तय हो गई। आरोपित गुरदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही काम हो जाएगा। चार मई 2020 को आरोपितों ने उसके लड़के को विदेश भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अपने साले के घर राम नगर भूना में उसने एजेंटे गुरदीप सिंह उसकी पत्नी सिमरन कौर और बलजीत सिंह को 22.50 लाख रुपये की नकदी दी।

अमेरिका न भेजकर भेज दिया ग्रीस, काटी जेल की सजा

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने अमेरिका में पक्का काम करवाने की बात कही थी, लेकिन उसके बेटे को अमेरिका न भेजकर ग्रीस भेज दिया। जहां जंगल के रास्ते पैदल चलाया। रास्ते में यातनाएं दी। जान से मारने का भय बनाया। तीन माह बाद उसके बेटे ने उसे आपबीती बताई। आरोपितों ने उसका काफी शेषण किया। वहां पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। 22 जून 2020 को वह अमृतसर के रास्ते भारत लौटा। अब कोरोना महामारी के चलते होम क्वारंटाइन है। शिकायत कर्ता ने बताया कि जब आरोपितों से पैसे वापस मांगे तो इंकार कर दिया। यहां तक की जान से मारने की धमकी दी।

----सीवन थाना प्रभारी शिव कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर साढ़े 22 लाख की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी