सामूहिक ओंकार महायज्ञ 23 को, सांसद चोपड़ा होंगे मुख्य अतिथि

जागरण संवाददाता, पानीपत : जय ओंकार आश्रम द्वारा 23 फरवरी को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर प्रांगण

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 03:00 AM (IST)
सामूहिक ओंकार महायज्ञ 23 को, सांसद चोपड़ा होंगे मुख्य अतिथि
सामूहिक ओंकार महायज्ञ 23 को, सांसद चोपड़ा होंगे मुख्य अतिथि

जागरण संवाददाता, पानीपत :

जय ओंकार आश्रम द्वारा 23 फरवरी को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर प्रांगण में सामूहिक ओंकार महायज्ञ किया जाएगा। सेवाश्रम संघ संस्थापक शक्तिदेव महाराज 108 कुंडीय यज्ञ करवाएंगे। सांसद अश्रि्वनी चोपड़ा मुख्य अतिथि होंगे।

जय ओंकार अंतर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संचालक पं. शिवनारायण दीक्षित ने गीता कॉलोनी में बताया कि शहर में पहली बार सामूहिक ओंकार महायज्ञ होगा। इसमें 108 कुंड रखे जाएंगे। ओंकार महायज्ञ में 108 से अधिक परिवारों के सदस्य शामिल होकर आहुतियां डालेंगे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। गणेश पूजन के साथ महायज्ञ शुभारंभ होगा। पूर्णाहुति के बाद महाआरती की जाएगी। साढ़े 12 बजे शक्तिदेव महाराज प्रवचन कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। प्रवचन कार्यक्रम के बाद कन्यापूजन कर भंडारे से प्रसाद वितरित किया जाएगा।

समिति सदस्य अंकुर ने बताया कि यह समिति ही उत्तर भारत में ओंकार महायज्ञ करती है। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरमैन किरण चोपड़ा और समाजसेविका विजय लक्ष्मी पालीवाल विशिष्ट अतिथि होंगी। सामूहिक ओंकार महायज्ञ समारोह में उद्योगपति इंद्रजीत बतरा और प्रेम बतरा भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर गुलशन, सुरेंद्र मेहता, संजय मिड्ढा सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी