कई ट्रेनें रद, यात्रियों को परेशानी, ये रहीं बड़ी वजह Panipat News

दो रेल मार्गों पर मरम्मत के चलते अंबाला डिवीजन के अलग-अलग सेक्शरों की कई ट्रेनें रद रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 05:46 PM (IST)
कई ट्रेनें रद, यात्रियों को परेशानी, ये रहीं बड़ी वजह Panipat News
कई ट्रेनें रद, यात्रियों को परेशानी, ये रहीं बड़ी वजह Panipat News

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला डिवीजन के अलग-अलग सेक्शनों पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सर्दी में उन्हें घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया, तो कई घंटों देरी से चलीं। इस कारण कुछ यात्रियों को टिकट वापस कर बसों से सफर तय करना पड़ा। बसों में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। यात्रियों की भीड़ के कारण रेलवे के वेटिंग रूम में भी फुल रहे। ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशन के बाहर समय बिताना पड़ा रहा है। ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटो बैठे रहे।  

ये ट्रेनें रहीं रद ट्रेन संख्या 64502 अंबाला- सहारनपुर पैसेंजर। 8 दिसंबर को आंशिक रूप से रद रही। ट्रेन संख्या 54541 मेरठ-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला के बीच रद रही।  ट्रेन संख्या 54540 अंबाला से चलने वाली निजामुद्दीन पैसेंजर अंबाला-सहारनपुर के बीच नहीं चली। -ट्रेन संख्या 54304 कालका, अंबाला-दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद रही।  ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस शनिवार को सहारनपुर-चंडीगढ़ के तक नहीं गई।  ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़-सहारनपुर।  ट्रेन संख्या 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला के बीच। ट्रेन संख्या 64513 सहारनपुर-नंग्गलडैम पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद रही।  ट्रेन संख्या 12054 अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार के बीच। ट्रेन संख्या 12053 हरिद्वार- अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस एक जनवरी को रद रहेगी। 

इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल

ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर - बनमनखी एक्सप्रेस को अंबाला-पानीपत-दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद के रास्ते रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत- अंबाला के रास्ते निकाली गई। ट्रेन संख्या 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस अंबाला-पानीपत- दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद होकर रवाना हुई। ट्रेन संख्या 12588 जम्मू तवी- गोरखपुर एक्सप्रेस अंबाला-पानीपत- दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद होकर निकाली गई।

अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर ये ट्रेनें रहीं प्रभावित ट्रेन

ट्रेन संख्या 64511 सहारनपुर-ऊना हिमाचल सरहिंद-उन्नाव हिमाचल के बीच आंशिक रूप से रद रही। वहीं 64512 ऊना हिमाचल-सहारनपुर पैसेंजर ऊना हिमाचल-सरहिंद के बीच रद रही।

chat bot
आपका साथी