Panipat Coronavirus Update : पानीपत में चार और नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस आए सामने

Panipat Coronavirus Live Update पानीपत में तीन दिन में छह कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं गुरुवार को चार नए लोग कोरोना संक्रमित मिले।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 12:27 PM (IST)
Panipat Coronavirus Update : पानीपत में चार और नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस आए सामने
Panipat Coronavirus Update : पानीपत में चार और नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस आए सामने

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा के पानीपत में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। गुरुवार यानी 21 मई को चार नए कोरोनावायरस पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से तीन समालखा और एक पानीपत शहर के दलबीर नगर का है। इससे पहले वीवर्स कॉलोनी वासी युवक और फरीदपुर गांव की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसी के साथ पॉजिटिव केसों की संख्या 46 और एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई है। बता दें कि तीन दिन से रोजाना दो-दो केस आ रहे हैं। वहीं, जींद में जैजैवंती के बाद अब गांव गांगोली की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव में फरीदपुर गांव की 31 वर्षीय महिला है। वह बीते 18 मई की रात्रि में पति के साथ अपने मायका बुराड़ी दिल्ली से लौटी है। 19 मई को उसके सैंपल लिए गए। उसके पति, सास और ससुर के भी सैंपल लिए गए हैं। दूसरा पॉजिटिव वीवर्स कालोनी वासी 31 वर्षीय युवक है। वह भी दो दिन पहले ही किसी दूसरे राज्य से लौटा और खुद सैंपल देने पहुंचा था। ईएसआइ अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में उसे रखा गया था। अब दोनों पॉजिटिवों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

सिविल सर्जन के मुताबिक जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 3196 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3111 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को भेजे गए 109 सैंपल सहित 154 की रिपोर्ट लैब से प्राप्त नहीं हुई है। 

वीवर्स कॉलोनी का कंटेनमेंट प्लान बनाया

स्वास्थ्य विभाग ने वीवर्स कॉलोनी आदर्श नगर का कंटेनमेंट प्लान बनाया है। अर्बन नोडल अधिकारी डा. मनीष पासी ने बताया कि पॉजिटिव युवक किराये के घर में रहता है। घर में 16 लोग रहते हैं, सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। कंटेनमेंट एरिया के 693 घरों में 3000 से अधिक लोग रहते हैं। एरिया को सील किया जाएगा।

फरीदपुर को किया सील

काबड़ी पीएचसी की महिला मेडिकल ऑफिसर डा. मनदीप ने बताया कि पॉजिटिव महिला के क्लोज कांटेक्ट वाले तीन लोगों को सिविल अस्पताल में सैंपल के लिए भेजा गया है। गांव का कंटेनमेंट प्लान बना लिया। 425 घरों में करीब ढाई हजार लोग रहते हैं। ग्राम पंचायत की मदद से एरिया को सील किया गया है। 

घर भेज दी थी महिला

फरीदनगर वासी महिला 19 को सैंपल देने सिविल अस्पताल पहुंची थी। उसे ईएसआइ अस्पताल में एडमिट किया गया था। किसी की सिफारिश आने पर उसे विभागीय अधिकारियों ने घर भेज दिया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो घर से लाया गया।  खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन 03 मई को अनाज मंडी में पॉजिटिव मिला किशोर, फिलहाल जयपुर में भर्ती। 03 मई को सब्जी मंडी पानीपत में पॉजिटिव मिला युवक। 06 मई को सनौली रोड सब्जी मंडी में मिला पॉजिटिव। 18 मई को पॉजिटिव मिले मनमोहन नगर व हाली कॉलोनी वासी दो युवक।  19 मई को पॉजिटिव मिला हरिनगर वासी युवक और समालखा का आढ़ती।  20 मई को पॉजिटिव मिला वीवर्स कॉलोनी का युवक और फरीदपुर की महिला। 

यह भी पढ़ें : शराब के ठेके में जिंदा जल गए दो लोग, एक बचा, बाहर से बंद था दरवाजा

यह भी पढ़ें : दो पैग से खुली भ्रष्‍टाचार की पोल, सामने आया फंड अप्रूवल के लिए अधिकारियों का खेल

यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में फूटा कोरोना बम, एक दिन में छह लोग पॉजिटिव

यह भी पढ़ें : Jind में बढ़ रहे Coronavirus केस, जैजैवंती युवक के बाद गांगोली की महिला भी पॉजिटिव

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

chat bot
आपका साथी