Ratnawali Festival 2019: रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी व्यंजनों धूम, कचरी व लहसून की चटनी का लाजवाब स्वाद Panipat News

रत्नावली महोत्सव की लोकप्रियता लगातार परवान पर चढ़ रही है। वहीं यहां लगने वाले स्टॉल में हरियाणवी स्वाद भी लोगों को खूब भा रहे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 02:31 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 02:40 PM (IST)
Ratnawali Festival 2019: रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी व्यंजनों धूम, कचरी व लहसून की चटनी का लाजवाब स्वाद Panipat News
Ratnawali Festival 2019: रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी व्यंजनों धूम, कचरी व लहसून की चटनी का लाजवाब स्वाद Panipat News

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। हरियाणा अपनी खातिरदारी और देसी व्यंजनों को लेकर देश विदेश में जाना जाता है। हरियाणवी किसी भी बात और व्यंजन में स्वाद को ढूंढ ही लेते हैं। एक तरफ जहां कुवि परिसर में आयोजित रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी किलकियां गूंज रही थी तो दूसरी तरफ कचरी, लहसून व लाल मिर्च की चटनी के साथ रोटी को लोगों ने चटकारे लेकर खाया। कुवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई हरियाणवी थाली की खूब डिमांड रही। 

चूरमे को भी दिया चॉकलेट का टेस्ट 

चूरमा हरियाणा का वो व्यंजन है जो हरियाणवियों का काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस बार विद्यार्थियों ने शक्कर के परंपरागत चूरमा से हटकर चॉकलेट का चूरमा भी तैयार किया है। युवा शक्कर के चूरमा के साथ चॉकलेट के चूरमा को भी खासा पसंद कर रहे हैं। पानी की बताशे यानी गोल गप्पे युवाओं के लिए खासा पसंदीदा व्यंजन रही। 

विद्यार्थी मिलकर लगाते हैं स्टॉल 

कुवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के प्रोडक्शन इंचार्ज डॉ. राहुल गर्ग ने बताया कि इस स्टॉल को हर बार विभाग के विद्यार्थी मिलकर चलाते हैं। इस बार भी 20 विद्यार्थियों ने मिलकर सामान तैयार किया है। इसमें नमकीन, मीठी लस्सी, शक्कर व चॉकलेट चूरमा, हरियाणवी थाली, खीर, हलवा का स्टॉल लगाया गया है। जो भी लाभ होता है वह इन्हीं विद्यार्थियों में बराबर बांट दिया जाता है। वर्ष 2016 में एक बार इस स्टॉल में घाटा हुआ था उसके बाद अब तक फायदे में ही है। 

chat bot
आपका साथी