महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ में थर्मल के दो अधिकारियों पर केस

पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत एक महिला से छेड़खानी के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 08:26 AM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 08:26 AM (IST)
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ में थर्मल के दो अधिकारियों पर केस
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ में थर्मल के दो अधिकारियों पर केस

संवाद सूत्र, थर्मल : पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत एक महिला से छेड़खानी के मामले में दो अधिकारियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

महिला कर्मचारी ने गत 23 जून को एसपी को दी शिकायत मे आरोप लगाया था कि वित्तीय सलाहकार विकास गुप्ता और अकाउंट ऑफिसर अजय ¨सगला छेड़खानी कर शारीरिक शोषण का दबाव बनाते हैं। वे फब्तियां भी कसते हैं। पीड़ित महिला सीएम मनोहर लाल, राज्य महिला आयोग मैने¨जग डायरेक्टर एचपीसीएल पंचकूला, चीफ एडमिन एचपीसीएल पंचकूला और चीफ एडमिन एचपीसीएल पानीपत को भी शिकायत भेजी है।

एसपी ने शिकायत को थर्मल पुलिस चौकी के नाम मार्क कर दिया। मामले की जांच महिला थाना पानीपत को दे दी गई थी। महिला थाना प्रभारी मीना कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास गुप्ता और अजय ¨सगला से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

-----

महिला सेल से कराई जाएगी जांच

थर्मल के मुख्य अभियंता सतीश कुमार वधवा ने बताया कि उक्त मामले में उन्हें शिकायत मिली थी। इसकी जांच थर्मल में बनी महिला सेल की कमेटी को सौंप दी है। इसकी रिपोर्ट आनी है। एफए विकास गुप्ता लगभग एक सप्ताह से छुट्टी पर है। आने के बाद बयान दर्ज कराए जाएंगे। कमेटी की जो भी रिपोर्ट आएगी उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी