रेलवे स्टेशन पर मिली बेसुध महिला, महिला आयोग ने लगाई लताड़

हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:16 AM (IST)
रेलवे स्टेशन पर मिली बेसुध महिला, महिला आयोग ने लगाई लताड़
रेलवे स्टेशन पर मिली बेसुध महिला, महिला आयोग ने लगाई लताड़

संस, कालका (पंचकूला) : कालका रेलवे स्टेशन पर कई दिनों तक बेसुध महिला की खबर लेने हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज पहुंची। साथ ही रेलवे विभाग के साथ जीआरपी और आरपीएफ पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले करीब छह महीने से तो ट्रेनों के साथ-साथ यात्रियों का आवागमन बंद था, लेकिन रेल सेवा बहाल होने के बाद यात्रियों की भारी भीड़ के दौरान तस्वीर क्या बन सकती है, इसका अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। प्रीति भारद्वाज ने बेसुध महिला के साथ लगातार यौन शोषण होने की आशंका व्यक्त की है, जिससे यह मामला ज्यादा गंभीर हो गया है। महिला के कपड़े भी आयोग द्वारा जांच के लिए भेजे गए हैं। हमें एसएस के द्वारा यार्ड में महिला के होने बारे सूचना मिली थी। लेकिन तलाश करने पर महिला पुराने रेस्ट हाउस की साइड में मिली। महिला का मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस लगातार स्टेशन परिसर में गश्त करती है। महिला आयोग द्वारा सप्ताहभर से महिला स्टेशन पर होने की बात गलत है।

-हरपाल सिह, एसएचओ, जीआरपी  जानकारी मिलते ही पुलिस महिला के पास पहुंची और महिला सिपाहियों ने बेसुध महिला के कपड़े वगैरहा बदलवाए और उसे नहलाया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। बेसुध महिला कुछ दिनों से स्टेशन के साथ लगते एरिया में रहती थी।

- बिजेंद्र कुमार, एसआइ, रेलवे सुरक्षा बल जानकारी मिलने के साथ ही हमने रेलवे पुलिस को सूचित किया था। अगर हमें चार दिन पहले महिला के बारे में पता चल जाता तो हम पहले ही पुलिस को सूचित कर देते।

-गोकुल सिह, स्टेशन अधीक्षक सप्ताहभर तक स्टेशन परिसर में एक महिला का रहना और विभाग के साथ साथ रेलवे पुलिस को कानों कान खबर न होना एक बड़ी लापरवाही से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि महिला की सुरक्षा के साथ साथ रेलवे स्टेशन से की भी सुरक्षा का मामला है।

-नरेश धीमान, जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद

chat bot
आपका साथी