अनिल विज और दुष्यंत चौटाला की लड़ाई का पहला शिकार बने एसीएस अमित झा

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज आैर दुष्‍यंत चौटाला के विवाद में अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा शिकार बन गए। उनका स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से तबदला कर दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 02:51 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 08:58 PM (IST)
अनिल विज और दुष्यंत चौटाला की लड़ाई का पहला शिकार बने एसीएस अमित झा
अनिल विज और दुष्यंत चौटाला की लड़ाई का पहला शिकार बने एसीएस अमित झा

जेएनएन, चंडीगढ़। इनेलो सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच दवा घोटाले को लेकर चल रही रस्साकसी में अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा शिकार हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने अमित झा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का एसीएस बना दिया है। उनके पास हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के सलाहकार का पद बरकरार रहेगा।

प्रदेश सरकार ने सोमवार को छह सीनियर आइएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैैं। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग के एसीएस रूपराम जोवल रिटायरमेंट से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें अमित झा के स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का एसीएस नियुक्त किया है।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एसीएस धनपत सिंह को परिवहन विभाग का एसीएस नियुक्त किया है। हरियाणा औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल अब उद्योग मंत्री विपुल गोयल की बजाय पंचायत एवं ग्र्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के साथ काम करेंगे। उन्हें विकास एवं पंचायत विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। पहले यह विभाग अनुराग रस्तोगी के पास था।

सुनील गुलाटी और पीके महापात्रा की जिम्मेदारी बदली

हरियाणा सरकार ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के नई दिल्ली में एसीएस सुनील कुमार गुलाटी को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का एसीएस नियुक्त किया है। इसी विभाग के एसीएस पीके महापात्रा को मत्स्य पालन और नवीनीकरण एवं अक्षय ऊर्जा विभाग काएसीएस बनाया है।

chat bot
आपका साथी