हरियाणा में 24 घंटे में कोरोना से 23 लोगों की मौत, 2224 हुए संक्रमित और1560 मरीज हुए ठीक

हरियाणा में कोराेना वायरस से पिछले 24 घंटे में 23 लाेगों की मौत हो गई और 2224 लोग इससे संक्रमित हो गए। इस दौरान 1560 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 09:52 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 10:00 AM (IST)
हरियाणा में 24 घंटे में कोरोना से 23 लोगों की मौत,  2224 हुए संक्रमित और1560 मरीज हुए ठीक
हरियाणा में 24 घंटे में कोरोना से 23 लोगों की मौत, 2224 हुए संक्रमित और1560 मरीज हुए ठीक

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 1560 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली, जबकि 2224 लोग संक्रमित हो गए। इस दौरान 23 लोगों की मौत हुई है। कुरुक्षेत्र में तीन, गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर व कैथल में दो - दो तथा फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत, हिसार, नारनौल, भिवानी, सिरसा व जींद में एक -एक मरीज ने दम तोड़ा।

लगातार नए मरीज मिलने से पॉजिटिव रेट और बढ़ा, रिकवरी रेट में गिरावट जारी

राज्‍य में लगातार नए मरीज मिलने से पॉजिटिव रेट में 0.5 फीसद का इजाफा हुआ है।  277 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 240 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 37 वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 हजार 773 पर पहुंच गई है। इसमें से 61 हजार 611 मरीज ठीक हो चुके हैं और 16 हजार 333 मरीजों का उपचार चल रहा है।

61 हजार 611 मरीज ठीक हो चुके, 16 हजार 333 मरीजों का चल रहा उपचा

24 घंटे के दौरान 22 जिलों में फरीदाबाद में 270, करनाल में 206, अंबाला में 188, जींद में 176, गुरुग्राम में 147, सोनीपत में 128, पानीपत में 120 कुरुक्षेत्र में 115, रेवाड़ी में 110, सिरसा व यमुनानगर में 106-106, रोहतक में 79, पंचकूला व कैथल में 68-68, नारनौल में 62, फतेहाबाद में 54, झज्जर में 52, भिवानी में 51, पलवल में 30, नूंह में 12 तथा चरखी दादरी में दो संक्रमित मिले।

फरीदाबाद में 166, गुरुग्राम में 149, पंचकूला में 126, रेवाड़ी में 123, कुरुक्षेत्र में 111, यमुनानगर में 104, करनाल व हिसार में 103-103, पानीपत में 99, रोहतक में 95, अंबाला में 90, सोनीपत में 77, नारनौल व कैथल में 48-48, भिवानी में 43, पलवल में 27, फतेहाबाद में 26, झज्जर में 24, सिरसा में 21, नूंह में 12, चरखी दादरी में चार तथा जींद में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा।

छह हजार 670 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट 6.01 फीसद,  रिकवरी रेट 78.21 फीसद और मृत्युदर 1.05 फीसद पर पहुंच गई है। मामलों के दोगुने होने की अवधि और घटकर 31 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 51 हजार 954 की जांच की जा रही।

अब तक 829 की मौत

प्रदेश में अभी तक 829 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 583 पुरुष और 246 महिला शामिल हैं। फरीदाबाद में 179, गुरुग्राम में 139, पानीपत में 54, कुरुक्षेत्र में 50, करनाल में 45, अंबाला में 43, सोनीपत में 41, रोहतक 37, पंचकूला में 34, यमुनागर में 30, रेवाड़ी में 24, सिरसा व हिसार में 22-22 झज्जर व कैथल में 18-18, फतेहाबाद व भिवानी में 15-15, नूंह में 14, पलवल व भिवानी में 13-13, जींद में 11 तथा नारनौल में दो व चरखी दादरी में एक मरीज की मौत हो चुकी है।

कोरोना मीटर

24 घंटे में संक्रमित : 2,224

24 घंटे में मौत :  23

कुल संक्रमित : 78,773

अब तक स्वस्थ : 61,611

एक्टिव केस : 16,333

कुल मौत : 829

----------

कोरोना : हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 583.32 स्वस्थ दर, 78.21

10 लाख पर टेस्ट,51954

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर,20.7

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.01

2.8 फीसद पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि।

यह भी पढ़ें: गांधी परिवार के लिए आसान नहीं हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा को किनारे लगाना

यह भी पढ़ें: Ease of Doing Business Ranking में नए मानकों के 'खेल' का शिकार हो गया हरियाणा

यह भी पढ़ें: Exclusive interview: हरियाणा कांग्रेस प्रधान सैलजा बोलीं- सोनिया को 23 नेताओं का पत्र लिखना हैरानीजनक

यह भी पढ़ें: इस 'ऑरो' को जिंदगी की चाह, लेकिन माता-पिता की बेबसी से संकट में एक साल के बच्‍चे की जान

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी