ब्रह्मकुमारीज ने चलाया स्वच्छ, स्वस्थ भारत अभियान

संस, लालडू: ब्रह्मकुमारीज, लालडू मंडी की ओर से इलाके में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत नाम से साप्ताह

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 08:39 PM (IST)
ब्रह्मकुमारीज ने चलाया स्वच्छ, स्वस्थ भारत अभियान

संस, लालडू: ब्रह्मकुमारीज, लालडू मंडी की ओर से इलाके में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत नाम से साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाके के 40 गावों को इस अभियान से जोड़ते हुए वहा लोगों को स्वच्छता और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। 24 फरवरी से 2 मार्च तक चले अभियान में एक विशेष रथ तैयार किया गया। इसे देख ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगती थी। रथ पर लगे चित्रों के जरिए लोगों को तन मन की स्वच्छता व स्वस्थ जीवन के महत्व बारे समझाकर उन्हे इस अभियान से जोड़ा गया।

समापन पर लालडू में इसी उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चंडीगढ़ से उत्तरा दीदी, लालडू से लीना दीदी, पानीपत से भ्राता भारत भूषण, एमएमओ डॉ दलेर सिंह, पार्षद रघुबीर जुनेजा व ब्लॉक समिति के चेयरमैन मनजीत सिंह भी हाजिर थे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने ज्योति जलाकर इस अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

chat bot
आपका साथी