Mewat News: गुजरात चुनाव से पहले हरियाणा से BJP के लिए अच्छी खबर, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जीते 7 कैंडिडेट

गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा प्रदेश से भाजपा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के मेवात मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद की सात सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रचने का काम किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 09:08 PM (IST)
Mewat News: गुजरात चुनाव से पहले हरियाणा से BJP के लिए अच्छी खबर, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जीते 7 कैंडिडेट
हरियाणा प्रदेश से भाजपा के लिए एक अच्छी खबर। (फोटो जागरण)

मेवात, अख्तर अलवी। गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा प्रदेश से भाजपा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के मेवात मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद की सात सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रचने का काम किया है। इससे पहले भाजपा इस क्षेत्र में कभी खाता भी नहीं खोल सकी थी। लेकिन इस बार इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ी और उसके सात कैंडिडेट जीत गए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट यहां उतारे थे लेकिन आप यहां खाता तक नहीं खोल सकी। दिल्ली से सटे इस इलाके में आप की हार और भाजपा की जीत गुजरात चुनाव पर असर डालने वाली है।

जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को 

अगर बात करें नूंह जिले में जिला परिषद की तो सभी 25 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन भाजपा ने 25 में से सात जीतकर इतिहास रच दिया। दरअसल भाजपा को मिली इस जीत का जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों को जाता है। सीएम मनोहर लाल के प्रति इस क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी सहानुभूति है। इस क्षेत्र की जनता ने भले ही विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट न दी हो, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस क्षेत्र के प्रति कभी उदासीनता नहीं दिखाई।

मुस्लिम क्षेत्र में दिया सबसे अधिक रोजगार 

मुख्यमंत्री ने अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में मेवात क्षेत्र में करीब 6000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को समर्पित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उदारवादी सोच और उनकी नेक नीति को मेवात के लोग पसंद करते हैं। यदि शिक्षा रोजगार और स्वास्थ्य की बात की जाए तो सभी मदों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। यदि बात करें रोजगार की तो वर्तमान के वर्षों में भाजपा की सरकार में इस मुस्लिम क्षेत्र के युवाओं को सबसे अधिक रोजगार मिला है। इससे पहले रही कांग्रेस में इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के इतने अवसर नहीं मिले थे जितने की भाजपा की सरकार में मिले हैं। उपरोक्त क्षेत्र में आप ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे लेकिन आप के आधे से ज्यादा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए।

चुनाव जीतने से बढ़ा भाजपा का मनोबल 

हालांकि भाजपा के यहां से चुनाव जीतने से जहां पार्टी का मनोबल बढ़ा है वहीं इस क्षेत्र में भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। बहरहाल इस जीत के कई मायने हैं। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने नूंह में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके। जबकि भाजपा ने पहली बार सिंबल पर चुनाव लड़ा और जीत हांसिल कर ली। उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा यहां निकाय चुनावों की भी तीन में से दो सीटों को जीत चुकी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेवात जैसे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नेक नीतियों की जीत है। गुजरात चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगा।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: मुस्लिम मतदाता निभा सकते हैं जीत में अहम भूमिका, कांग्रेस ने उतारे 24 अल्पसंख्यक उम्मीदवार

यह भी पढ़ें- Aligarh News : मुस्‍लिम एकता मंच की संयोजक Ruby Asif ने कहा, श्रीराम ही थे हमारे पैगंबर

chat bot
आपका साथी