अब शुरू होगा सक्षम प्लस अभियान, अटेली खंड पंजीकृत

नारनौल, सक्षम प्लस अभियान, अग्रेजी, स्कूल, विद्यालय, शिक्षा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 05:26 PM (IST)
अब शुरू होगा सक्षम प्लस अभियान, अटेली खंड पंजीकृत
अब शुरू होगा सक्षम प्लस अभियान, अटेली खंड पंजीकृत

जागरण संवाददाता, नारनौल :

जिले में सक्षम अभियान की सफलता के बाद अब सक्षम प्लस अभियान चलाया जाएगा। सक्षम प्लस अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में सक्षम बनाया जाएगा। जिले से एकमात्र खंड अटेली का सक्षम प्लस के लिए पंजीकरण किया गया है। इससे पहले चलाए गए सक्षम अभियान में जिले के पांच खंडों में से चार सक्षम हो चुके हैं जबकि नारनौल खंड सक्षम होना शेष है। जिला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बृहस्पतिवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में अब तक 13 खंड पूरी तरह से सक्षम हुए हैं। इनमें से चार खंड अकेले महेंद्रगढ़ जिले के हैं। चूंकि अंग्रेजी के प्रति आम लोगों का अधिक आकर्षण रहता है। सभी मां-बाप चाहते हैं कि उसका बच्चा ¨हदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी निपुण हो। इसी उद्देश्य के लिए सक्षम प्लस अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बच्चों को प्रार्थना से ही अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्यों व शब्दों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद टेस्ट होगा और अंत में बच्चों की प्रश्नोत्तरी होगी ताकि बच्चे ज्यादा से ज्यादा शब्द सीख सकें। उन्होंने बताया कि हर बच्चा कम से एक हजार अंग्रेजी के वे शब्द याद कर ले जो आम बोलचाल में प्रयोग होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान व्याकरण आदि पर कोई ध्यान नहीं देकर केवल अंग्रेजी बोलने की आदत डाली जाएगी। अप्रैल 2016 से पहले हर महीने होने वाले टेस्ट में जिला बहुत पीछे था। अब एक साल से हर माह, छमाही व सालाना होने वाले टेस्ट में महेंद्रगढ़ जिले के बच्चे प्रथम स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 748 स्कूल हैं। इनमें सरकार की 19 तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का पैसा सीधे बच्चों के खाते में डाला जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम जगदीश शर्मा, सीएमजीजीए हिमांशु गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया व जिला संयोजक कपिल पूनिया मौजूद थे। बेहतर शिक्षण तकनीक के लिए एजुकेशन क्लीनिक

जिले में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी अध्यापन की बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए एजुकेशन क्लीनिक व लैब स्थापित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने बताया कि एजुकेशन क्लीनिक में सहज ढंग से बेहतर ज्ञान देने के लिए उदाहरणों, तरीकों व समूह चर्चा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ताजपुर में मैथमेटिक्स लैब स्थापित की गई है जिसमें गणित को सरल ढंग से पढ़ाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी