विधायक ने कत्थक गुरु अंजू मिगलानी को किया सम्मानित

सोमवार को विधायक रामकरण काला ने कत्थक में देश का नाम रोशन करने वाली कत्थक गुरु अंजू मिगलानी और थाइलैंड में जीत दर्ज करने वाली उनकी शिष्यों को प्रकाश बांगड़ के निवास पर सम्मानित किया। विधायक रामकरण काला ने कहा कि यह गौरव की बात है कि शाहाबाद की पहचान हॉकी के साथ-साथ कत्थक से भी होने लगी है जिसका श्रेय अंजू मिगलानी को जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:40 AM (IST)
विधायक ने कत्थक गुरु अंजू मिगलानी को किया सम्मानित
विधायक ने कत्थक गुरु अंजू मिगलानी को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सोमवार को विधायक रामकरण काला ने कत्थक में देश का नाम रोशन करने वाली कत्थक गुरु अंजू मिगलानी और थाइलैंड में जीत दर्ज करने वाली उनकी शिष्यों को प्रकाश बांगड़ के निवास पर सम्मानित किया। विधायक रामकरण काला ने कहा कि यह गौरव की बात है कि शाहाबाद की पहचान हॉकी के साथ-साथ कत्थक से भी होने लगी है, जिसका श्रेय अंजू मिगलानी को जाता है। विधायक ने कहा कि आज अंजू मिगलानी के साथ-साथ उनकी शिष्य भी इस नृत्य में महारथ हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं और स्वावलंबी बनी है। उन्होंने कहा कि वह सरकार की ओर से भी इन प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने की सिफारिश करेंगे। अंजू मिगलानी ने इस सम्मान के लिए विधायक रामकरण व अन्य समाज सेवी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह सम्मान उन्हें व बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम करेगा। उल्लेखनीय है कि अंजु मिगलानी की कत्थक शिष्यों ने थाइलैंड में आयोजित कत्थक चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। सम्मानित हुई बेटियों में परणिका, मेधावी, अंश कोहली व सिद्दी शामिल थे। इस अवसर पर प्रकाश बांगड़, विक्रम ढोलके, समे सिंह, सुरेश जिदल, रणजीत सिंह पाडलू, चमन लाल, नीलम बांगड़, गीता गुंबर, सोनम मुल्तानी, अंग्रेज सिंह, उमेश गर्ग, लक्की मुल्तानी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी