अटल सेवा केंद्रों से सेवाएं देने में कुरुक्षेत्र प्रदेश में दूसरे स्थान पर : डॉ. फुलिया

डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार की योजना के तहत समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शत प्रतिशत योजना पहुंचाने और तमाम सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र की शुरुआत की है। इसके लिए जिले में 497 अटल सेवा केंद्र एक्टिव होकर लोगों को सेवाओं का लाभ दे रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 09:50 AM (IST)
अटल सेवा केंद्रों से सेवाएं देने में कुरुक्षेत्र प्रदेश में दूसरे स्थान पर : डॉ. फुलिया
अटल सेवा केंद्रों से सेवाएं देने में कुरुक्षेत्र प्रदेश में दूसरे स्थान पर : डॉ. फुलिया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि राज्य सरकार की योजना के तहत समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शत प्रतिशत योजना पहुंचाने और तमाम सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र की शुरुआत की है। इसके लिए जिले में 497 अटल सेवा केंद्र एक्टिव होकर लोगों को सेवाओं का लाभ दे रहे है। इन तमाम प्रयासों के चलते ही कुरुक्षेत्र से अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को सेवाओं का लाभ देने में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मई माह में 25 हजार 182 लोगों को अटल सेवा केंद्र से सेवाओं का लाभ मिला, जिसके कारण कुरुक्षेत्र को यह मुकाम हासिल हुआ और प्रयास रहेगा कि नंबर एक पर पहुंचे।

डीसी डॉ.एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार की 325 से ज्यादा सेवाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को देने के उद्देश्य से पिहोवा में 138, शाहबाद में 77, थानेसर में 282 सहित कुल 497 अटल सेवा केंद्र एक्टिव होकर काम कर रहे है। इन सभी अटल सेवा केन्द्रों में कोई भी व्यक्ति सोमवार से लेकर शुक्रवार निर्धारित समय सुबह नौ बजे से लेकर सायं 5 बजे तक पहुंच कर अपना कार्य सहजता से करवा सकता है। सभी अटल सेवा केंद्रों पर जिला प्रबंधक मोहित शर्मा व कनिका गोयल निगरानी रखते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी