ऊंच-नीच जैसी भावनाओं से ऊपर होते हैं त्योहार : सांसद सैनी

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि होली का पर्व बहुआयामी है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 07:45 AM (IST)
ऊंच-नीच जैसी भावनाओं से ऊपर होते हैं त्योहार : सांसद सैनी
ऊंच-नीच जैसी भावनाओं से ऊपर होते हैं त्योहार : सांसद सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि होली का पर्व बहुआयामी है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच, गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं। पत्रकार देश के उस चौथे स्तंभ है का हिस्सा हैं जो देश के प्रजातंत्र में अच्छी व बुरी सभी बातों का व्याख्यान करके प्रजातंत्र को मजबूत करने का काम करता है। मीडिया को देश व समाज में हो रहे सकारात्मक कार्यों को भी लोगों के सामने लाने की आवश्यकता है। वे प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। सैनी ने कहा कि सभी पत्रकार समाजहित में अपनी लेखनी का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। हरियाणवी धरोहर के पूर्व क्यूरेटर डॉ. महासिंह पूनिया ने कहा कि होली का पर्व उत्सव व उमंग से भरा त्योहार है। इस दिन हमें एक होकर अपने सभी मन मुटाव भुला देने चाहिए। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की ओर से टीम सहित पहुंचे दिलावर कौशिक ने सांस्कृतिक संध्या में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुबीरा, होली के दिन दिल खिल जामे हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं सहित अनेकों गानों पर सभी पत्रकार झूमने को मजबूर हो गए।

chat bot
आपका साथी