अमरनाथ पर भंडारे के लिए खाद्य सामग्री के दो ट्रक रवाना

जागरण संवाददाता, करनाल ओम श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल की ओर से श्री अमरनाथ में हर वष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 03:01 AM (IST)
अमरनाथ पर भंडारे के लिए खाद्य सामग्री के दो ट्रक रवाना
अमरनाथ पर भंडारे के लिए खाद्य सामग्री के दो ट्रक रवाना

जागरण संवाददाता, करनाल

ओम श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल की ओर से श्री अमरनाथ में हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारा लगाया जाएगा। इसमें लोगों के रहने की व्यवस्था भी होगी। 22वें भंडारे के लिए शनिवार को नेहरू पैलेस मार्केट से खाद्य सामग्री के दो ट्रकों को रवाना किया गया। करनाल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने हरी झंडी दिखाकर सेवादारों को रवाना किया। इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रही। कृष्ण लाल तनेजा ने कहा कि श्री अमरनाथ जैसे महान तीर्थ स्थल पर सेवा कार्य करना पुण्य का कार्य है। यह काम ओम श्री शिव शक्ति वैष्णो युवा मंडल लंबे अर्से से करता आ रहा है। मंडल के प्रधान मुरलीधर शर्मा व महासचिव रामा मदान ने बताया कि इससे पहले दो ट्रक रवाना किए गए थे। इसमें तीर्थयात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था से संबंधित सामग्री भेजी गई। इस

अवसर पर प्रधान मुरलीधर शर्मा, रामा मदान महासचिव, गुरदीप ¨सह पप्पू संस्थापक, संजीव गिरधर कैशियर, नीटू मेहता, सुनील मेहता, आरके विज उपप्रधान, मोहित बतरा, पवन मदान, संजय गांधी, जुगल बठला, महेश गुलाटी, रामपाल रोड, धन्ना बतरा, कमल मुंजाल, नरेश गोयल व चंद्रवीर भाटिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी