मांगों और समस्याओं को लेकर आशा वर्करों का प्रदर्शन

उप सिविल सर्जन के मार्फत स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन जागरण संवाददाता करनाल आशा वर्करों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 11:11 PM (IST)
मांगों और समस्याओं को लेकर आशा वर्करों का प्रदर्शन
मांगों और समस्याओं को लेकर आशा वर्करों का प्रदर्शन

उप सिविल सर्जन के मार्फत स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन जागरण संवाददाता, करनाल: आशा वर्करों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व मिशन डायरेक्टर के नाम से उप सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को सुबह से ही जिले में कार्यरत सैकड़ों आशा वर्कर कर्ण पार्क एकत्र होने लगीं। जिला प्रधान कविता की अध्यक्षता में सभा हुई। संचालन जिला सचिव सुदेश ने किया। यहां से शहर भर में प्रदर्शन करते हुए वे सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन दिया। सीटू के जिलाप्रधान सतपाल सैनी व उपप्रधान ओपी माटा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आशा वर्करों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की। फ्रंटलाइन वर्कर बनकर कर कार्य किया। उनके कार्य की सराहना पूरी दुनिया में की जा रही है। उन्हें ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। दूसरी तरफ केंद्र और राज्य सरकार आशा वर्करों का शोषण कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारें केवल प्रोत्साहन राशि दे रही हैं। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करती है तो दूसरी ओर अपनी ही परियोजनाओं में शोषण कर रही है। हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन जनता का अधिकार है। सरकार समस्याओं का समाधान नहीं करती तो 21 जुलाई को आशा वर्कर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन करेंगी। इस रोशनी, सुरेशो, नीरू, निर्मला, ममता, पूनम, सतपाल सैनी, ओ पी माटा, गुडडन, लाजवन्ती, कमलेश, गीता, सुमन काम्बोज, शोभा, नीलम, जितेन्द्र कौर व रीना ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी